फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डॉक्टर पत्नी पर डीजल डालकर जलाने का प्रयास, छह पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी थानाक्षेत्र में डॉक्टर पत्नी ने डॉक्टर पति और ससुरालियों पर डीजल डालकर जलाने के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर सोमवार को पुलिस ने पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


केआरपुरम सनिगवां रोड निवासी डॉक्टर शालिनी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि मैनपुरी के आवास विकास कालोनी निवासी डॉक्टर से सात जून 2017 को उनकी शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, सास, ननद व जेठ आए दिन अपमानित व मारपीट करते थे। ससुरालियों के दबाव में उनके पिता ने पति को क्लीनिक खुलवाया था। तीन मार्च 2023 को ननद और पति ने पिटाई करते हुए डीजल डालकर जलाने का प्रयास किया। पीड़िता के अनुसार वह किसी तरह जान बचाकर मामा के साथ थाने पहुंची। पुलिस के सुनवाई न करने पर पीड़िता ने कमिश्नर से कार्रवाई की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें