फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुआ हमला, फाड़े पुलिसकर्मियों के कपड़े

Wed, 10 Apr 2019 07:51 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस फाइल फोटो
विज्ञापन
बाबूपुरवा कालोनी में शातिर आशीष और उसके भाई गोलू उर्फ समीर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हो गया। गोलू व उसके परिवार के लोगों ने पुलिसकर्मियों से मारपीट की। दरोगा और सिपाही की वर्दी फाड़ दी।
विज्ञापन


पुलिस ने गोलू और उसके दो भाइयों के खिलाफ मारपीट, सरकारी काम में बाधा डालने और गालीगलौज समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि दोनों भाई एक मामले में वांछित हैं।

कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। मंगलवार रात पुलिस दोनों को पकड़ने घर गई थी। इस पर गोलू उसके भाई संतोष और आशीष ने हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोलू, आशीष और संतोष को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें