कानपुर के महाराजपुर में पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने कर दिया हमला
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के महाराजपुर में शनिवार को एक प्राइवेट स्कूल का रास्ता खुलवाने पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम पर ग्रामीणाें ने पथराव कर दिया। पुलिस के खदेड़ने पर एक ग्रामीण ने आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने उसे और तीन अन्य ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया है। बाद में बवाल की आशंका के चलते गांव में एहतियातन एक प्लाटून पीएसी तैनात की गई है।
हाथीपुर गांव की आबादी वाली जमीन पर गांव के शैलेंद्र द्विवेदी का स्कूल है, जिसकी चहारदीवारी के अंदर ही मंदिर, मिलन केंद्र व बारातशाला भी है। वर्ष 2015 में स्कूल की चहारदीवारी के निर्माण का विरोध कर रहे गांव के मोहन सिंह उर्फ मोनू सिंह व अन्य ग्रामीणों ने मुख्यद्वार पर ताला डाल दिया था। इससे स्कूल आने-जाने का रास्ता भी बंद हो गया था। इस पर स्कूल संचालक ने कोर्ट की शरण ली।