फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर हमला: चित्रकूट में दरोगा सिपाही को लोगों ने दौड़ाया, छत से महिलाओं ने किया पथराव

Fri, 21 May 2021 11:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में पुलिस पर लाेगों ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए भाग रहे सिपाही और दरोगा पर छत से महिलाओं ने पथराव शुरु कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस पर हमला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट के भरतकूप थाना अंतर्गत भैसोंधा गांव में शुक्रवार दोपहर को स्थानीय लोगों ने एक दरोगा व एक सिपाही को लाठी-डंडे लेकर दौड़ा लिया। सूचना पर यूपी 112 की टीम पहुंची तो आसपास के घरों की छत से महिलाओं ने पथराव कर दिया। कुछ लोगों ने दरोगा व सिपाही को पकड़कर वर्दी फाड़ने की कोशिश की।
विज्ञापन


इस बीच सीओ सिटी के साथ कोतवाली, शिवरामपुर व सीतापुर चौकी की पुलिस फोर्स पहुंची और आसपास के घरों की छतों पर चढ़कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने चार लोगों के मौके से पकड़ा है। शुक्रवार की दोपहर को भरतकूप थाना के दरोगा नईम व सिपाही संतोष कुमार भैसोंधा गांव में स्थित आर्यावर्त बैंक की सुरक्षा व भीड़भाड़ नियंत्रण के लिए चेकिंग करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

बैंक के सामने रहने वाले परिवार के एक युवक से सिपाही की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर युवक व उसका भाई लाठी लेकर आ गए। उन्होंने पहले गालीगलौज की, फिर दरोगा व सिपाही को पकड़कर वर्दी फाड़ने लगे। मौके पर मौजूद कुछ अन्य व्यक्तियों ने दरोगा व सिपाही को किसी तरह से बचाया। तभी सिपाही ने यूपी 112 को सूचना दी।

जीप पर सवार पुलिस पहुंची तो उनके ऊपर छत से महिलाएं पत्थर बरसाने लगीं। गालियां देते हुए कुछ लोगों ने पुलिस टीम को खदेड़ने की कोशिश की। इसी बीच सीओ सिटी के साथ कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी, भरतकूप थाने के सहप्रभारी कृपाशंकर शर्मा, शिवरामपुर चौकी प्रभारी अजय जायसवाल व सीतापुर चौकी प्रभारी रामवीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे।

इसके बाद पुलिस टीमें कई घरों की छतों से किसी तरह से परिवार के सदस्यों को पकड़ पाईं। पूरा घटनाक्रम लगभग डेढ़ घंटे तक चला। पुलिस ने दो युवक व एक महिला समेत चार लोगों को पकड़ा है। सीओ सिटी ने बताया कि घटना में किसी को चोट नहीं आई है। कुछ शरारती लोग शराब पीकर गांव में उधम कर रहे थे, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया था। मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें