फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीओ पंचायत ने ग्रामीण को उठा कर पटका, फिर चप्पल लेकर दौड़ी महिला, लोगों ने टीम पर बोला हमला

Wed, 28 Nov 2018 11:27 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ग्रामीणों ने एडीओ पंचायत पर हमला कर दिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में शौचालय निर्माण की जांच करने फरेंदा ग्राम पंचायत के मजरा चंद्रपुर पहुंची बीडीओ की टीम को बुधवार को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा। अभद्रता पर उतारू एक ग्रामीण को पटक देने से ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने एडीओ पंचायत पर ही हमला कर दिया। महिला चप्पल लेकर दौड़ पड़ी। बीडीओ से भी धक्कामुक्की की गई। बीडीओ और महिला ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए संडीला कोतवाली में तहरीर दी है। 
विज्ञापन


कोथावां विकास खंड के मजरा चंद्रपुर में दोपहर को बीडीओ शमा सिंह अपनी टीम के साथ शौचालय निर्माण की जांच करनेे पहुंची। टीम में ग्राम सचिव और एडीओ पंचायत संतोष कुमार, सफाईकर्मी जयपाल और अनिल शर्मा शामिल थे। जांच के दौरान एडीओ पंचायत संतोष कुमार का गांव के सुंदरलाल पुत्र बद्दल से विवाद हो गया। सूत्रों की मानें तो सुंदरलाल ने एडीओ से बदसलूकी कर दी। आरोप है कि एडीओ पंचायत ने उसे पटक दिया।
विज्ञापन

महिला ने एडीओ को पीट दिया

इस पर बात बढ़ गई और बड़ी तादाद में ग्रामीण एकत्र हो गए। बताते हैं कि सुंदरलाल की पत्नी ममता ने एडीओ को पीट दिया। अन्य ग्रामीणों ने भी एडीओ और सफाई कर्मियों के साथ हाथापाई की। बीच-बचाव करने में बीडीओ के साथ भी धक्कामुक्की हुई। शाम लगभग पांच बजे बीडीओ ने संडीला कोतवाली पहुंचकर घटना के बाबत तहरीर दी। उन्होंने सुंदरलाल, उसकी पत्नी ममता और अज्ञात लोगों पर जानलेवा हमला करने, एडीओ पंचायत के कपड़े फाड़ने, मोबाइल, चेन और 20 हजार रुपये छीनने की तहरीर दी है। 

उधर, ममता ने भी शौचालय निर्माण को पूर्ण दिखाने के लिए एडीओ पर पांच हजार रुपये मांगने और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए 50 हजार रुपये मांगने का आरोप लगा तहरीर दी है। बीडीओ की तहरीर पर पुलिस ने सरकारी कामकाज में बाधा व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दूसरे पक्ष की रिपोर्ट खबर लिखे जाने तक नहीं लिखी गई थी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें