Chitrakoot News: जिला जेल में अब्बास अंसारी को उनकी पत्नी निखत से गैर कानूनी तरीके से मिलते पकड़ा गया था। मामले में अब्बास अंसारी के मदद करने वालों के खिलाफ कुर्की के आदेश हुए हैं।
चित्रकूट जिला जेल में बंद रहे माफिया मुख़्तार अंसारी के पुत्र अब्बास अंसारी की जेल में मदद करने वाले सपा नेता व कैंटीन सप्लायर समेत चार के खिलाफ कुर्की के आदेश हुए हैं। इनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई हुई है, जिसमें ये सब फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
जिला जेल में बंद रहने के दौरान अब्बास अंसारी को उसकी पत्नी निखत को गैर कानूनी ढंग से मिलते रहने पर पकड़ा गया था। इसमें कर्वी के सपा नेता फराज खान, कैंटीन सप्लायर नवनीत सचान, गाजीपुर निवासी चालक नियाज़ अंसारी और वाराणसी निवासी शाहबाज खान इनकी मदद करने के आरोप में जेल गए थे।
इन पर गैंग्स्टर कारवाई हुई है] ये सभी फरार हैं। इनके खिलाफ विशेष न्यायाधीश नीरज श्रीवास्तव ने कुर्की के आदेश जारी किए हैं। बहिलपुरवा थानाप्रभारी राम सिंह ने बताया चारों फरार हैं।अदालत के आदेश के बाद इन पर कुर्की की कारवाई शुरू कर दी गई है।