काफिला प्रयागराज की ओर रवाना हुआ
इस बीच कई बार पत्रकारों ने बातचीत का प्रयास किया, लेकिन वह वैन में लेटा रहा। इसके बाद काफिला प्रयागराज की ओर रवाना हुआ। अचानक काफिला चार बजकर 15 मिनट पर हाईवे किनारे स्थित मऊ थाना परिसर की ओर मुड़ गया।
अतीक बोला- उसे तो मिट्टी में मिलाया जा रहा है
वैन से अतीक उतरा और 12 पुलिसकर्मियों के घेरे के बीच वह थाने के अंदर गया। लगभग दस मिनट बाद पुलिस उसे लेकर बाहर निकली और वैन में बैठाया। पत्रकारों ने उससे सवाल किए। काफी देर बाद अतीक ने कहा कि उसे तो मिट्टी में मिलाया जा रहा है, वह बर्बाद हो गया है।
उमेश पाल हत्याकांड पर कुछ नहीं बोला
वहीं, उमेश पाल की हत्या के सवालों का अतीक ने कोई जवाब नहीं दिया। हाथ हिलाकर वह वैन में बैठ गया। इसके बाद काफिला जिले की सीमा मुरका बरगढ़ से होते हुए शाम चार बजकर 45 मिनट पर प्रयागराज की सीमा की ओर रवाना हो गया।