कुछ भी बोलने से कतरा रही है पुलिस
वहीं दूसरे मामले में साल 2019 में ही जनपद के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में गैंगस्टर, धोखाधड़ी, लूटपाट का मामला दर्ज किया गया था। मौदहा निवासी अवधेश सोनी ने मोबाइल छीनने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि पुलिस मामले को लेकर कुछ भी बोलने से कतरा रही है।
हिस्ट्रीशीटर सनी के घर की घेराबंदी, 28 पुलिस कर्मी तैनात
माफिया अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ की हत्या में शामिल सनी सिंह के परिजनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके घर की ओर जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग की गई है। 26 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। सनी की बहन सरिता सिंह को उसकी ससुराल पत्योरा से मायके कुरारा बुला लिया है।
डरा हुआ है हत्यारोपी को भाई
हिस्ट्रीशीटर सनी सिंह कस्बा के वार्ड नंबर 11 रामलीला मैदान का निवासी है। घटना के बाद से सीओ सदर राजेश कमल के नेतृत्व में 26 पुलिसकर्मियों की टीम बनाई गई है। यह टीम 24 घंटे घर में मौजूद परिजनों की सुरक्षा करेगी। हत्यारोपी का भाई पिंटू सिंह भी डरा हुआ है।
पुलिस बोली- सुरक्षा में नहीं है कोई ढिलाई
कुरारा थाने के उप निरीक्षक राजेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि हत्यारोपी के परिवारजनों की सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जा रही है। उस रास्ते से आने जाने वाले संदिग्ध लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। परिवार को पूरी सुरक्षा दी जा रही है।