फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतीक अहमद जुटे चुनाव की तैयारी में, विरोधी भी तैयार

Sat, 17 Dec 2016 01:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर

सार


पूरे दिन लखनऊ में भटकते रहे नगर के विरोधी सपाई
बाबूपुरवा में अतीक की जनसभा 21 को प्रस्तावित
विज्ञापन
अतीक अहमद (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई ऐस नेता हैं जो राजनीति में आकर भी अपनी माफिया वाली छवि से बाहर नहीं निकल पाते। उनके कारनामों से वे हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। अतीक अहमद यूपी की सियासत का एक ऐसा ही नाम है।  
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी (सपा) का यह दबंग नेता कैंट क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित होने के बाद अब शहर में धमाकेदार आगाज की तैयारी में जुटा हैं। वहीं पार्टी के दूसरे दावेदार उनका टिकट कटवाने में भी जुट गए हैं। शुक्रवार को दावेदारों की दो टीमें सीएम अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव से मिलने लखनऊ गईं। 
 
अतीक अहमद ने स्थानीय प्रशासन से अपनी रैली के लिए बात की है, जिसमें उन्हें बताया गया कि फिलहाल शहर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। इस वजह से रैली 19 के बाद करना ठीक रहेगा। यही वजह है कि उन्होंने अपने नगर आगमन के दौरान की जाने वाली जनसभा को बढ़ाकर 21 दिसंबर को कर दिया है। बाबूपुरवा बगाही ईदगाह के पास मैदान में वह अपने समर्थकों के साथ पहुंचेंगे।
विज्ञापन


जैसे जैसे अतीक के कार्यक्रम की तारीख नजदीक आ रही है, मुस्लिम क्षेत्रों में हलचल बढ़ रही है। कुछ अतीक के प्रत्याशी बनने को लेकर उत्साहित हैं, तो कुछ विरोध में लेकिन कोई खुलकर सामने नहीं आ रहा है।

इधर लखनऊ गई दावेदारों की टीम पूरे दिन अखिलेश यादव, शिवपाल यादव के आवास और कार्यालय का चक्कर काटती रहीं, लेकिन शाम तक किसी को समय नहीं मिल पाया था। बताया जा रहा है कि  रात में नेताजी के आवास पर अखिलेश और शिवपाल के बीच पार्टी की रणनीति को लेकर बैठक होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें