फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एथलेटिक्स टीम का चयन ट्रायल 26 को, प्रयागराज में होगी चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। 61वीं उत्तर प्रदेश जूनियर ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए कानपुर की टीम चुनने की कवायद शुरू हो गई है। इसके ट्रायल जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से 26 सितंबर सुबह 10 बजे से आजादनगर स्थित पंडित दीन दयाल विद्यालय में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 4 से 6 अक्तूबर तक प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में होने वाली प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में कानपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। ट्रायल में अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18 और अंडर-20 आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। अंडर-14 और अंडर-16 वर्ग में निर्धारित स्पर्धाओं के अलावा ट्रायथलॉन ए, बी या सी में से किसी एक तथा किड्स जैवलिन थ्रो में प्रतिभाग करना अनिवार्य होगा। वहीं, अंडर-16 वर्ग के पेंटाथलॉन के लिए भी खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।


यह है आयु पात्रता
आयु पात्रता के तहत अंडर-14 में 28 अक्तूबर 2012 से 27 अक्तूबर 2014, अंडर-16 में 28 अक्तूबर 2010 से 27 अक्तूबर 2012, अंडर-18 में 28 अक्तूबर 2008 से 27 अक्तूबर 2010 और अंडर-20 में 28 अक्तूबर 2006 से 27 अक्तूबर 2008 के बीच जन्मे खिलाड़ी ट्रायल में भाग ले सकेंगे। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अवैतनिक सचिव डॉ. नरेश कुमार चौधरी ने खिलाड़ियों से अपनी यूआईडी (यूनिक आइडेंटिफिकेशन) तैयार रखने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें