फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अटेवा ने जालौन सांसद को पुरानी पेंशन बहाली का सौंपा ज्ञापन

Mon, 10 Mar 2025 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा संगठन सांसदाें को ज्ञापन भेज रहा है। इसी को लेकर रविवार को कानपुर देहात संगठन ने जालौन सांसद के नाम ज्ञापन उनके पुत्र को सौंपा। साथ ही सांसद में उनकी बात उठाने की मांग की।
विज्ञापन

आल टीचर्स एंड इंप्लॉइज वेलफेयर एसोशिएशन (अटेवा) के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव के नेतृत्व में शिक्षक जालौन गरौठा क्षेत्र के सांसद नारायणदास अहिरवार के उरई स्थित आवास पहुंचे। उनके अस्वस्थ्य होने की जानकारी पर पुत्र राजू अहिरवार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें सांसद से शिक्षकों और कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली को लेकर प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखने का आग्रह किया और आगामी सत्र में पुरानी पेंशन बहाली की मांग पुरजोर तरीके से उठाने का आग्रह किया। इस दौरान प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी कुलदीप सैनी ने कहा एनपीएस एवं यूपीएस दोनों महाघोटाला साबित होंगे और हम लोगों को किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं है। अटेवा एक अप्रैल को काला दिवस मनाएगी एवं प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

यहां मंडल अध्यक्ष डॉ पंकज संखवार, मानवेंद्र सिंह, इरफान खान, अखिलेश यादव, अनुज अग्निहोत्री, रवि सोनी, कृष्ण कांत, प्रदीप निरंजन आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें