फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव को अभी भी बच्चा समझते हैं मुलायम: अतीक अहमद

Wed, 04 Jan 2017 10:52 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कैंट प्रत्याशी अतीक ने कहा यादव परिवार में तकरार की वजह है अनावश्यक दबाव
विज्ञापन
पूर्व सांसद और कानपुर कैंट क्षेत्र से सपा प्रत्याशी अतीक अहमद ने मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के बीच चल रही तकरार की वजह एक बाप का अपने बेटे पर अनावश्यक दबाव है। अतीक का कहना है कि  नेताजी पिता होने के नाते अखिलेश को अभी भी बच्चा मान रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री अपनी पांच वर्ष की राजनीति में परिपक्व हो चुके हैं।
विज्ञापन


सोमवार को कानपुर कचहरी के पास एक होटल में पत्रकारों से वार्ता के दौरान अतीक ने बात-बात में पिता- पुत्र दोनों को महान भी बताया और नसीहतें भी दे डाली। कहा कि, यह जो झगड़ा हैं, उसकी जड़ में न तो अमर सिंह हैँ ना दूसरा कोई। सिर्फ जरूरत से ज्यादा एक दूसरे के काम में हस्तक्षेप है। 

अतीक ने बताया कि आईएएस अधिकारी दीपक सिंघल को मुख्य सचिव बनाने को लेकर जो विवाद उठा, उसी ने आज इतना बड़ा और दुखद स्वरूप ले लिया। जिससे हर समाजवादी आहत है। उन्होंने कहा कि जब सरकार का मुख्य सचिव ही मुख्यमंत्री के मन का नहीं होगा तो कोई भी मुख्यमंत्री सरकार कैसे चला सकता है।
विज्ञापन


इसी तरह की कई छोटी, बड़ी बातें हैं, जो धीरे धीरे इतने बड़े रूप में आज सब के सामने हैं। उन्होंने कहा कि नेताजी और अखिलेश में बड़ा अंतर है। मुख्यमंत्री अभी बड़े इम्तिहान से नहीं गुजरे हैं, जबकि मुलायम सिंह न जाने कितने इम्तिहान हंसते हुए दिया है।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल की इसमें क्या भूमिका है, इस सवाल पर अतीक ने कहा कि शिवपाल बड़े भोले हैं। बोले उनकी जगह अब नरेश उत्तम को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है कि हम उनका स्वागत करते हैं। पार्टी मे दो फाड़ होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह उनके नेता हैं, और मुख्यमंत्री अखिलेश उनकी चाहत। आगे जो होगा देखा जाएगा। वह कैंट से प्रत्याशी बनाए गए हैं और यही से चुनाव लड़ेंगे। 
विज्ञापन


अतीक के बोल.....

मैं माफिया नहीं हूं लेकिन, जब जनप्रतिनिधि और जनता जाग रही हो तो अधिकारी को जागना होगा
लोगों की जरूरत यदि आधी रात को होगी तो डीएम और आईजी को भी मौके पर आना होगा
मुझे गाड़ियों, असलहों और घोड़ों को शौक है
200 प्रतिशत मैं ही कैंट से चुनाव लडूंगा
मुझसे वही लोग डरते हैं जो गलत काम करते हैं
न कभी कोर्ट ने, न कभी चुनाव आयोग ने मुुझे चुनाव लड़ने से रोका
मेरे से बड़े और संगीन मुकदमे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर हैं, फिर तो वो भी माफिया हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें