फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल जी के समधियाने में खुशी का माहौल

Thu, 25 Dec 2014 04:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री और भाजपा नेता अटल बिहारी वाजपेई को भारत रत्न मिलने की खबर से पांडु नगर निवासी उनके समधी राजेंद्र मिश्रा ‘बब्बू भइया’ (कांग्रेसी नेता) के घर में खुशी का माहौल का देखा गया। इस खुशी के मौके पर परिवार के सदस्यों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन


उधर फोन पर भी बधाई देने वालों का सिलसिला देरशाम तक चलता रहा। अटल जी के भतीजे स्व. नवीन वाजपेई की बेटी नंदिता की शादी बब्बू भइया के छोटे बेटे सुमित मिश्रा से 2003 में हुई। नंदिता ने बताया सुबह नाश्ते के समय जब न्यूज देखी तो पता चला कि बाबा को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा हुई है।

पहला फोन चाचा को किया, उन्होंने बताया कि वह ग्वालियर से दिल्ली निकल पड़े हैं। नंदिता कहती है कि ये दोहरी खुशी का मौका है। 25 दिसंबर को उनका जन्मदिन भी है।
विज्ञापन


राजेंद्र मिश्रा ने बताने लगे जब छोटे बेटे की शादी का रिश्ता आया तब तक पता नहीं था कि लड़की के बाबा अटल जी है। उसके बाद 2003 में बच्चों की शादी हुई। शादी में अटल जी आए थे।

अटल जी को पसंद है मंगौड़े

नंदिता ने बताया कि उनके बाबा अटल बिहारी वाजपेई को मंगौड़े बहुत पसंद है। जब भी सर्दियों में ग्वालियर आते तो उनके लिए मंगौड़ें और चटनी बनाई जाती। कानपुर की चाट भी उन्हें बेहद पसंद है। नंदिता कहती है कि आठ महीने बाबा से मिलने पहले दिल्ली गए थे।

तब उनकी तबियत काफी खराब थी। इशारों में ही उन्होंने मुझे आशीर्वाद दिया। मिश्रा के पौत्र पौत्रियों  कौस्तुभ, सचेत, पाविनी और उत्सवी ने कहा कि ये बहुत प्राउड फीलिंग है। स्कूल में बताकर अच्छा लगता है कि अटल जी हमारे नाना जी है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें