फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा हटाने का मामला, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Thu, 18 Jun 2020 12:25 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कांग्रेसी नेता ने अटल बिहारी की प्रतिमा हटाकर घेरी जगह, प्लाटिंग की तैयारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर में कल्याणपुर पुलिस ने सोसाइटी की जमीन पर कब्जा करने की नीयत से पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा हटाने के मामले में  पीडब्ल्यूडी हाउसिंग सोसाइटी के सचिव समेत तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने 10 लोगों को पाबंद भी कर दिया है।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी हाउसिंग सोसाइडी के डीआर चड्ढा पार्क में खुद को सोसाइटी के सचिव व कांग्रेसी नेता बताने वाले रवि सिंह और उनके साथियों ने बाउंड्रीवाल बनाना शुरू कर दिया था। पार्क में स्थित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा को रातों रात हटाकर पार्क के दूसरे छोर पर स्थापित कर दिया।

अमर उजाला में प्रमुखता से खबर छापे जाने के बाद पनकी भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रजत मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारियों ने मौके पर जाकर हंगामा काटा। पुलिस ने काम रुकवा दिया था। बुधवार को भाजयुमो पदाधिकारियों ने एसपी क्राइम राजेश यादव से निष्पक्ष जांच की बात कही।
विज्ञापन


इधर सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद एसीएम 6 अभिषेक सिंह ने पार्क की नाप के लिए तहसीलदार को नियुक्त कर दिया है। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि भाजपा नेता की शिकायत पर सोसाइटी सचिव रवि सिंह और दो अज्ञात के खिलाफ विद्घेषपूर्ण मूर्ति खंडित कर भावनाओं को ठेस व हानि पहुंचाने, नफरत फैलाने समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। प्रशासन की जांच होने तक यथास्थिति बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें