फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः धर्मनगरी चित्रकूट पहुंची अटल अस्थि कलश यात्रा

Sat, 25 Aug 2018 05:16 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
चित्रकूट में अटल अस्थि कलश यात्रा
विज्ञापन

दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा शनिवार धर्मनगरी पहुंची। यहां केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति, कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, राज्य मंत्री धुन्नी सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय मौजूद थे। चित्रकूट आई कलश यात्रा में सांसद भैरो प्रसाद मिश्र भी मौजूद। शाम को रामघाट स्थित मंदाकिनी नदी पर अस्थि कलश का विसर्जन किया जाएगा। इससे पहले कानपुर में अस्थि कलश यात्रा पर रास्तेभर पुष्प वर्षा होती रही। 

विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि अस्थि कलश यात्रा ने दोपहर एक बजे जिले में प्रवेश किया। विसर्जन कार्यक्रम की तैयारी के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई थी। इस मौके पर मानिकपुर विधायक आरके सिंह पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, नीरज गर्ग, भागवत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Trending Videos
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल में देश को एक नई दिशा दी

श्रंद्धाजलि सभा
धर्मनगरी के उद्यमिता विद्यापीठ परिसर में शुक्रवार की शाम को शोक सभा कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर में पुष्पांजलि कर श्रद्वांजलि दी गई। बताया गया कि पूर्व प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल में देश को एक नई दिशा दी। जिससे गांव से लेकर शहर का विकास हुआ। इस मौके जगद्गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय के आजीवन कुलाधिपति जगद्गुरु रामभद्राचार्य, कुलपति प्रो. योगेश दुबे, महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेश चंद्र गौतम, दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन, संतोष कुमार, अनिल कुमार, भालेंद्रु सिंह व पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें