बैशाख उत्सव के समापन पर मौजूद लोग।
- फोटो : संस्था
कानपुर। गुप्तार घाट स्थित गुप्तेश्वर धाम मंदिर में गुरुवार को तीन दिवसीय बैशाख उत्सव के समापन समारोह के दाैरान 11 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार किया गया।
यह आयोजन बैशाख शुक्ल चतुर्थी पर स्वामी हंसानंद सार्वजनिक सत्संग और आध्यात्मिक सेवा न्यास की ओर से किया गया। भगवान परशुराम जन्मोत्सव से शुरू हुए कार्यक्रम में सबसे पहले उनके विग्रह का शास्त्रीय विधान से पूजन किया गया।
पं. हरि की अध्यक्षता में गुरुकुल के ब्राह्मणों ने अखंड रामचरित मानस के पाठ का वाचन किया। इस अवसर पर धर्म जागरण मंच की ओर से सर्वसमाज के 11 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार भी कराया गया।
पं. संतोष मिश्र, पं. अनुज, पं. श्याम अग्निहोत्री व विशिष्ट अतिथि प्रकाश शर्मा, शंभू प्रसाद, सलिल विश्नोई और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदीवर बाजपेई, रमेश मिश्र ने बटुकों को आशीर्वाद दिया।अंत में भंडारा लगाया गया।
न्यास के अध्यक्ष विनोद बाजपेई व न्यासी मेजर योगेंद्र कटियार ने सभी बटुकों को राष्ट्र और समाज के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी। व्यवस्था प्रमुख महंत उमेश शास्त्री ने कार्यक्रम का संयोजन किया।