फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: चुनाव की तैयारी को लेकर सहायक अभियंता ने नौकरी से दिया इस्तीफा, ये बात भी कही

Wed, 31 Mar 2021 01:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
हाकिम सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कन्नौज जिले में विकास भवन स्थित जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) में सहायक अभियंता पद पर तैनात हाकिम सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। अधिकारियों ने संस्तुति कर शासन को भेज दिया है। बताया जा रहा है कि त्रिस्तरीय पंचायत और विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर हाकिम सिंह ने ऐसा कदम उठाया है।

हाकिम सिंह और उनका परिवार झांसी में रहता है। ललितपुर में जेई पद से प्रमोशन होने के बाद सितम्बर 2012 में एई का चार्ज कन्नौज में लिया था। उनका रिटायरमेंट फरवरी 2022 में है। मंगलवार को विकास भवन में एई के इस्तीफा देने की चर्चाएं रहीं।

विज्ञापन


यह भी कहा जा रहा है कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले वह परिचितों और राजनीतिक दल के समर्थित प्रत्याशियों की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मदद भी करेंगे। उनका एक पार्टी से गहरा लगाव बताया जा रहा है। इस्तीफा 26 मार्च को दिया गया है। 

डीआरडीए हाकिम सिंह ने बताया कि उन पर किसी का दबाव नहीं था। स्वेच्छा से सीडीओ को इस्तीफा दिया है। संस्तुति भी हो गई है। अब शासन स्वीकार करेगा। उन्होंने बताया कि कुछ व्यक्तिगत और पारिवारिक काम भी हैं, जिनको पूरा करना है। आगे विधानसभा चुनाव की तैयारी में भी जुटना है। पंचायत चुनाव में भी प्रत्याशियों की मदद करेंगे। यह सब नौकरी में रहकर संभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें