फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की जन्मस्थली पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना

Mon, 29 Sep 2025 12:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

प्रेमानंद महाराज की जन्मस्थली पहुंचे सतीश महाना ने ग्रामीणों से वार्ता की। गांव के सभी पोल पर स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पैदल भ्रमण करते विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सोमवार को महाराजपुर विधानसभा के अंतर्गत प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज की जन्मस्थली गांव अखरी में सुबह पहुंचकर औचक निरीक्षण के साथ गांव का पैदल भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान महाना ने गांव के सभी पोल पर स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


इसके उपरांत गांव में पेयजल की स्थिति जानने के लिए नलों पर जाकर स्वयं पानी पीकर ग्रामीणों से जानकारी ली कि पानी रोज इसी तरह आता है या नहीं। महाना ने संत श्री प्रेमानंद जी महाराज के घर पहुंचकर महाराज जी के बड़े भाई गणेश शंकर पांडेय एवं परिवार के अन्य सदस्यों से भेंट कर कुशल क्षेम जाना।
 

विज्ञापन

प्रेमानंद महाराज के परिजनों से मिले सतीश महाना - फोटो : अमर उजाला
महाना ने ग्रामीणों से वार्ता करते हुए बताया कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि पूज्य संत प्रेमानंद महाराज जी का जन्म मेरी विधानसभा के अंतर्गत अखरी गांव में हुआ। इस दौरान मुख्य रूप से सुरेंद्र अवस्थी, विनय मिश्रा, रानू शुक्ला, विनय प्रताप सिंह, अजय प्रताप सिंह, लक्ष्मी कांत निषाद, सुमित पांडेय आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें