फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जेल से भागे बंदी की पत्नी को असम पुलिस ने लिया हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जिला जेल से भागे बंदी असरूद्दीन के असम जाने के सुराग मिले हैं। कोतवाली पुलिस के वहां मंगलवार की सुबह तक पहुंचने की उम्मीद है। फिलहाल असम की पुलिस ने असरूद्दीन की पत्नी व अन्य रिश्तेदारों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस मंगलवार को उनसे पूछताछ कर सकती है। जाजमऊ निवासी असरूद्दीन शुक्रवार की शाम जेल की सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर फरार हो गया था। वह दोस्त की हत्या में बैरिक नंबर 16 में बंद था। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि असरूद्दीन के असम जाने के सुराग मिले हैं। वह मूलरूप से वहीं का रहने वाला है। वहां की पुलिस को पहले ही सूचना दे दी गई है। असरूद्दीन की पत्नी व अन्य रिश्तेदारों को हिरासत में ले लिया गया है। मंगलवार की सुबह तक कोतवाली की टीम असम पहुंच जाएगी। उससे आरोपी के संबंध में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें