फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एएसपी की जांच में झूठी निकली पेशाब पिलाने की कहानी

Mon, 07 Sep 2026 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। नगर के एक बुजुर्ग ने सेंगुर नदी से मछली पकड़ने के दौरान तीन युवकों पर मारपीट कर पेशाब पिलाने का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में रविवार को एएसपी आलोक प्रसाद ने घटना स्थल पर जाकर छानबीन की तो पेशाब पिलाने की कहानी झूठी निकली। जांच में सामने आया कि बुजुर्ग ने चुनावी रंजिश को लेकर झूठी प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एएसपी आलोक प्रसाद, सीओ डेरापुर धर्मेंद्र कुमार रघुवंशी, थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह रविवार को डेरापुर के पास से निकली सेंगुर नदी के घाट स्थित घटना स्थल पर पहुंचे। यहां एएसपी ने घाट पर मौजूद लोगों से पूछताछ की। साथ ही पीड़ित को घटना स्थल पर बुलाकर पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए। इसके साथ ही पीड़ित के घर से लेकर घटना स्थल तक लगे करीब 20 स्थानों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और पीड़ित के परिजनों के भी बयान दर्ज करवाए। एएसपी ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया घटना पूर्ण रूप से झूठ निकली है।
बुजुर्ग के घर में मछली पकड़ने के कोई भी उपकरण नहीं मिले हैं। परिजन घटना से लेकर पूर्ण रूप से अनभिज्ञ थे और घटना के दिन शनिवार सुबह आठ बजे तक बुजुर्ग के घर पर होने की जानकारी दी। वहीं, बुजुर्ग ने घटना सुबह साढ़े पांच बजे की बताई है। पीड़ित के घर के पास अधिकारियों के आवास व कार्यालय हैं साथ ही पड़ोसी के घर के बाहर भी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इनमें घटना के समय तक पीड़ित का आते-जाते नहीं दिखाई दिया है।
विज्ञापन

जिस रास्ते से पीड़ित ने घाट तक जाने की जानकारी दी है। उस रास्ते में थाना पड़ता है, यहां व अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में भी बुजुर्ग की कोई गतिविधि नहीं दिखी है। घाट पर मौजूद लोगों ने भी बुजुर्ग के कभी घाट पर न आने की जानकारी दी है। पूछताछ में बुजुर्ग ने कुछ लोगों के कहने पर झूठी शिकायत दर्ज करवाने की बात कुबूल की है। घटना के दौरान बुजुर्ग जिन कपड़ों को पहने था, उन्हें भी जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। सभी के बयान दर्ज करने के दौरान वीडियोग्राफी भी करवाई गई है। पुलिस मामले में दर्ज प्राथमिकी को खारिज करने की कार्रवाई कर रही है।
....................
बुजुर्ग ने यह लगाए थे आरोप
एक वार्ड निवासी बुजुर्ग ने शनिवार को डेरापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे के करीब वह सेंगुर नदी से मछलियां पकड़ने के लिए गए थे। आरोप लगाया कि मछली पकड़ने के दौरान वहां दो साथियों संग आए प्रताप नगर निवासी खलील ने उससे नदी किनारे आने का कारण व नाम पूछा। नाम बताने पर आरोपी भड़क गए और उसके साथ जातिसूचक गाली-गलौज करते हुए बोले कि तुम अनुसूचित होकर हमारे घाट पर मछली पकड़ने कैसे आए और मारपीट की तभी मुख्य आरोपी ने उसे पेशाब पिलाने की बात कही तो वह वहां से भागने लगा। इस पर आरोपी के दोनों साथियों ने उसे पकड़ लिया और आरोपी ने उसके मुंह में पेशाब कर दी। आरोपियों ने उसे जान से मारने की भी धमकी दी है।

....................
बयान.....
जांच में घटना पूर्ण रूप से झूठी निकली। पूछताछ में बुजुर्ग ने कुछ लोगों के कहने पर खलील पर आरोप लगाए थे। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी खलील डेरापुर नगर पंचायत की चेयरमैन फरहा बेगम का रिश्तेदार है, चुनावी रंजिश के चलते फर्जी आरोप लगाए थे। बुजुर्ग के परिजन, घाट पर मौजूद रहने वाले लोगों के बयानों के साथ करीब सात स्थानों के सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर सुरक्षित किए गए हैं। मामले की जांच सीओ डेरापुर की ओर से करवाई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - आलोक प्रसाद, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें