फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पनीर पिज्जा मांगा नॉनवेज दे दिया, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। साकेत नगर स्थित स्टोर से वेज पिज्जा मांगने पर नॉनवेज दिए जाने पर ग्राहक ने जमकर हंगामा किया। उसने धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। लाल कालोनी निवासी अंशू यादव के अनुसार उन्होंने शनिवार रात 1:22 बजे चार पनीर पिज्जा का ऑर्डर किया था। डिलीवरी बॉय उपलब्ध न होने के कारण वह खुद स्टोर से पिज्जा लेकर घर आए थे। पिज्जा खाने के दौरान उन्हें स्वाद में कुछ अलग महसूस हुआ। संदेह होने पर वह पिज्जा लेकर स्टोर पहुंचे। आरोप है कि शिकायत करने पर जानकारी दी गई कि दिए गए पिज्जा पनीर के बजाय मांसाहारी था। यह सुनते ही ने यूपी 112 पर सूचना दे दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया और बाद में उन्हें थाने भेज दिया गया। किदवईनगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र राम ने बताया कि कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें