फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: विधायक से मांगी रंगदारी, जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 01 Aug 2020 08:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विधायक नीलांशु चतुर्वेदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट जिले की सीमा से सटे मप्र के चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक नीलांशु चतुर्वेदी से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। कॉल करने वाले ने रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। सतना एसपी ने फोन करने वाले अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक नीलांशु चतुर्वेदी ने बताया कि शुक्रवार को उनके कंप्यूटर आपरेटर विजय प्रताप शुक्ला के पास अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉलर ने कहा...मैं शैलजा भाई बोल रहा हूं। विधायक से कहो कि कल तक दो लाख रुपये मेरे पास पहुंचा दें, नहीं तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।

आपरेटर ने कुछ पूछने का प्रयास किया तो उधर से आवाज आई, जगह व समय बाद में बता दिया जाएगा। इसके बाद फोन काट दिया गया। आपरेटर ने विधायक को जानकारी दी। विधायक ने सतना एसपी रियाज इकबाल को पूरे मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन


उन्हें रिकार्डिंग देकर कार्रवाई की मांग की। शाम को विधायक के  निजी सचिव आलोक तोमर ने नया गांव थाने में तहरीर दी। एसपी सतना ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है।

इस मामले से एक दिन पहले कांग्रेेस के विधायक समेत इस क्षेत्र के चार अन्य लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के सतना डीएम ने आदेश जारी किए हैं। ऐसे में विधायक को मिली धमकी को लेकर भाजपा नेताओं ने सवाल उठाए हैं। भाजपा नेता प्रणय श्रीवास्तव ने कहा कि मामले की जांच होनी चाहिए।

रंगदारी मांगने वाले ने विधायक के लिए बोला, नीलांशु भइया
फोन करने वाले ने विधायक के लिए सम्मानित भाषा का प्रयोग किया है। विधायक के कंप्यूटर ऑपरेटर विजय शुक्ला व सहायक मुकुंद ने बताया कि फोन करने वाले ने एक बार कहा कि टाइम व प्लेस बाद में बताएंगे। आपरेटर को आप कहकर संबोधित किया। विधायक को नीलांशु भइया कहा। एसपी सतना रियाज इकबाल ने कहा कि जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। इसके बाद सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें