अश्लील फोटो और वीडियो वायरल की धमकी देकर युवती को शारीरिक शोषण के लिए ब्लैकमेल करने वाले बिहार के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी हिंदू नाम से युवती को प्रेम जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने लगा। युवती ने युवक को मिलने बुलाया और पुलिस को सूचना देकर उसे गिरफ्तार करा दिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की इंस्टाग्राम के जरिये पप्पू नाम के युवक से पहचान हुई। युवती ने बताया कि वह खुद को हिंदू बताता था। करीब तीन माह पहले युवती से मिलने आया। शारीरिक संबंध बनाने के दौरान युवती के अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। इसके बाद बिहार बुलाने के लिए ब्लैकमेल करने लगा। विरोध पर युवती की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए। पुलिस ने 11 अगस्त को युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने युवती की इंस्टाग्राम आईडी से युवक के साथ चैट की और उसे मिलने के लिए असोथर बुलाया।