फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशू यादव हत्याकांड: युवती से बात करते-करते बंद हुआ फोन फिर सुबह कार में मिली थी लाश

Mon, 04 Jan 2021 11:53 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
इसी कार में मिली थी आशू की लाश - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कानपुर में हिस्ट्रीशीटर आशू यादव (32) हत्याकांड में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से उसकी कार को ट्रेस कर बड़ा खुलासा किया। हत्यारों ने आशू को पनकी इलाके में मारा था। इसके बाद सीटीआई नहर किनारे शव को ठिकाने लगाया। मामले में पुलिस छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। रेलबाजार खपरा मोहाल निवासी आशू 31 दिसंबर की रात लापता हुआ था।

 
विज्ञापन

2 of 5
मौके पर जांच करते डीआईजी - फोटो : amar ujala
शनिवार सुबह आशू का शव उसकी कार में मिला था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जब जांच की तब पता चला कि उस रात 2:13 बजे आशू अपनी कार से फजलगंज चौराहे पर दिखाई दिया। पांच मिनट बाद 2:18 बजे वह विजय नगर चौराहे पर पहुंचा। यहां से वह पनकी-कल्याणपुर की तरफ गया। रात 3:37 बजे आशू का मोबाइल बंद हो गया। तब मसवानपुर में उसकी लोकेशन थी। सीसीटीवी फुटेज से ही पता चला कि आशू पनकी गया था। पुलिस के मुताबिक पनकी में ही कार के भीतर आशू को मार दिया गया।

 
विज्ञापन

3 of 5
डीआईजी से इंसाफ मांगती बहन कंचन - फोटो : amar ujala
शास्त्री चौक होते हुए गए सीटीआई नहर पट्टी
पुलिस के मुताबिक आशू को मारने के बाद हत्यारे उसकी कार से विजय नगर की तरफ से सीटीआई नहीं आए। अगर आए होते तो फुटेज में वापसी में कार दिखाई देती। ये सभी शास्त्री चौक होते हुए सीटीआई पहुंचे और नहर किनारे कार छोड़कर चले गए। चूंकि शास्त्री चौक चौराहे पर लगा सीसीटीवी खराब है, लिहाजा हत्यारों की तस्वीरें कैद नहीं हो सकीं। इस रूट पर लगे अन्य सीसीटीवी फुटेज पुलिस तलाश रही है।

 

4 of 5
मौके पर जांच करते डीआईजी - फोटो : amar ujala
आशू और युवती की एक लोकेशन मिली 
पुलिस के मुताबिक आशू की आखिरी छह से सात बार बातचीत कल्याणपुर निवासी एक  युवती से हुई है। फोन जब बंद हुआ तो उस वक्त भी युवती से उसकी बातचीत हो रही थी। दोनों की लोकेशन भी मसवानपुर में थी। पुलिस के मुताबिक युवती फरार है। उसका मोबाइल भी बंद है। शुरुआती जांच में हत्याकांड के तार युवती से जुड़ते दिखाई दे रहे हैं। जांच में पता चलेगा कि उसकी भूमिका है या नहीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोती बिलखती बहन कंचन - फोटो : amar ujala
सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग मिला है। इसी के आधार पर जांच जारी है। आधा दर्जन लोग हिरासत में लिए गए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच कई बिंदुओं पर हो रही है। साक्ष्य जुटाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
दीपक भूकर, एसपी साउथ   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें