फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशू हत्याकांड: हिस्ट्रीशीटर युवती प्रेमी के साथ मिलकर चलाती थी सेक्स रैकेट, मुख्य आरोपी अभी भी फरार

Tue, 12 Jan 2021 11:37 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आशू हत्याकांड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में हुए हिस्ट्रीशीटर आशू यादव की हत्या के मामले में जांच कर रही रेल बाजार पुलिस के हाथ अहम जानकारी लगी है। पुलिस के अनुसार आशू की हत्या करने वाली उसकी हिस्ट्रीशीटर प्रेमिका दीपिका और उसका आशिक अमित गुप्ता कोपरगंज में भोजनालय के नाम पर देह व्यापार का धंधा करते थे।
विज्ञापन


पुलिस अभी तक दोनों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। दीपिका व उसके आशिक ने साथियों के साथ मिलकर रेलबाजार थाने के हिस्ट्रीशीटर आशू यादव की हत्या कर दी थी। शव आशू की कार में डालकर बर्रा थाना क्षेत्र में नहर पट्टी पर छोड़ दिया था। पुलिस ने जूही लाल कालोनी निवासी किशन और सचिन वर्मा को जेल भेज दिया था।

रेल बाजार थाना प्रभारी दधिबल तिवारी ने बताया कि अमित के कोपरगंज में एक भोजनालय चलाने की जानकारी मिली। इस भोजनालय से वह दीपिका के साथ देह व्यापार का धंधा करता था। भोजनालय के कर्मचारियों से पता चला कि अमित उन्हें दीपिका को अपनी बहन बताता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें