उम्रकैद की सजा पाने वाले भाजपा विधायक अशोक चंदेल (फाइल फोटो)
हमीरपुर नरसंहार में सजा काट रहे पूर्व विधायक अशोक सिंह चंदेल के पेशी के बाद मंगलवार शाम घर पहुंचने की सूचना पर खलबली मच गई। एसएसपी ने आनन-फानन में सीओ बाबूपुरवा के साथ किदवईनगर थाने का फोर्स उसके घर भेजा। मौके पर कोई नहीं मिला।
पुलिस ने चंदेल के परिवारवालों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज देखे। साथ ही दो सिपाहियों को घर के बाहर तैनात कर दिया। 26 जनवरी 1997 को हमीरपुर के सुभाष नगर में पांच भाइयों राजेश शुक्ला, राकेश, अंबुज उर्फ गुड्डू, श्रीकांत व वेदप्रकाश की हत्या कर दी गई थी।