फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा, बसपा और भाजपा को दें तीन तलाकः ओवैसी

Fri, 17 Feb 2017 01:39 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
असदउद्दीन ओवैसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एआईएमआईएम के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने हरदोई बिलग्राम में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और भाजपा की सरकारों ने जनता को धोखा दिया है। इन पाटियों को अब तीन तलाक देने का वक्त आ गया है। 
विज्ञापन


बिलग्राम के बीजीआर इंटर कॉलेज मैदान पर सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि सपा सरकार मुजफ्फरनगर दंगो में मुसलमानों की महिलाओं के साथ अत्याचार पर रोकने में नाकाम रही। मुलायम सिंह ने खुद अखिलेश को मुस्लिम विरोधी बताया है। मध्यप्रदेश में भाजपा नेताओं पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने की बात कहीं।

तीन तलाक के मुद्दे पर कहा कि जिन्हें पता नहीं कि हनफी क्या होता है, हदीस में क्या है, मुसलमानों की शरीयत क्या होती है वो भाजपा वाले तीन तलाक को मुद्दा बनाए हैं। मोदी जी बताओ कि मोहतरमा कहां हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों से हिमायत है तो उनकी सुविधाओं के लिए कुछ करके दिखाएं। भाजपा सरकार बताए कहा कि विदेशों से कालाधन लाने, सभी के खातों में 15-15 लाख रुपया देने, रोजगार के अवसर देने के वादों का क्या हुआ। काम किया नहीं उन्हें नोटबन्दी कर गरीब का रोजगार छीन लिया।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि उन पर मजलूमों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने के कारण सांप्रदायिक और आतंकवादियों के हिमायती होने का आरोप लगाया जाता है जबकि वह अंतिम सांस तक अत्याचार के खिलाफ लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें