फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दोनों महिलाओं का शव गांव पहुंचते ही मची चीत्कार

Sun, 17 Nov 2024 02:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 33
विज्ञापन

मैनपुरी क्षेत्र के घिरोर में हुआ था सड़क हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बसरेहर। क्षेत्र के गांव पत्तापुरा के दो परिवार ऑटो से कार्तिक पूर्णमासी के दिन मैनपुरी जनपद घिरोर के पास मार्कंडेय में स्नान करने के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में मानिकपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में पप्पी पत्नी अवनीश कुमार व रेखा देवी पत्नी बृजेश कुमार दोनों लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। शनिवार दोपहर एक बजे मेडिकल कॉलेज से शव गांव पहुंचे तो चीत्कार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूर दराज से दोनों महिलाओं के शवों को देखने आए लोग बृजेश कुमार के दरवाजे पर पहुंचते तो कभी अखिलेश यादव के दरवाजे पर पहुंचकर परिवार वालों को ढांढस बंधा रहे थे। ग्राम पंचायत वजीरपुर के प्रधान पति महावीर सिंह यादव व क्षेत्र पंचायत सदस्य पहलवान सिंह यादव भगत सिंह यादव ने सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान कराने की प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें