फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: उमस बढ़ते ही रफ्तार पकड़ लेती बिजली कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। लाइनपार क्षेत्र के रामनगर एवं विजयनगर की बिजली बुधवार शाम सात बजे से रात 11.30 बजे तक बाधित हो गई। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। विभाग के मुताबिक केबल में एक के बाद एक दो फाल्ट आने के कारण बिजली आपूर्ति बंद हो गई। पहले एक फाल्ट ठीक किया गया तो फिर दूसरा फाल्ट हो गया और उस दूसरे फाल्ट को ढूंढने में काफी परेशानी हुई। अंडरग्राउंड केबल में फाल्ट होने के कारण जेसीबी की मदद लेनी पड़ी, जिससे केबल को बाहर निकाला गया और फिर फॉल्ट ढूंढ कर ठीक किया गया। एसडीओ गगन अग्निहोत्री के नेतृत्व में पूरे बिजली विभाग के कर्मचारी इस कामकाज में लगे रहे। काफी मशक्कत के बाद रात 11 :30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें