फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनावः स्नातक में भाजपा के अरुण पाठक और शिक्षक में राजबहादुर विजेता

Sat, 11 Feb 2017 05:03 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गले मिलकर बधाईयां स्वीकार करते अरुण पाठक और माला पहने खड़े राजबहादुर सिंह चंदेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर-उन्नाव खंड स्नातक सीट से एमएलसी का चुनाव भाजपा के अरुण पाठक ने 9154 वोटों से जीत लिया। अरुण को कुल 40633 वोट मिले जबकि मानवेंद्र स्वरूप को 31479 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। प्रथम वरीयता में ही अरुण को जीत हासिल हो गई। अरुण दूसरी बार स्नातक एमएलसी बनने जा रहे हैं।
विज्ञापन

उधर कानपुर नगर, देहात और उन्नाव शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव राज बहादुर सिंह चंदेल ने 708 वोट से जीत लिया है। वे पांचवीं बार शिक्षक एमएलसी का चुनाव जीते हैं। शुक्रवार रात दो बजे तक 13 राउंड की चली मतगणना में राज बहादुर को 4288 वोट मिले। हेमराज सिंह गौर 3575 वोट पा सके। सपा प्रत्याशी चौधरी रामवीर सिंह यादव की करारी हार हुई है। वे 2000 वोट भी नहीं पा सके और पांचवें स्थान पर रहे।  

53 मतदाताओं ने अपनाया नोटा
कानपुर पॉलीटेक्निक में शुक्रवार सुबह आठ बजे से एमएलसी स्नातक चुनाव के प्रत्याशियों के वोटों की गिनती शुरू हुई थी। अलग-अलग बंडलिंग के बाद वोटो की गिनती शुरू हुई तो अरुण पाठक ने मानवेंद्र स्वरूप पर बढ़त बना ली। शनिवार सुबह अरुण पाठक की जीत की घोषणा करते हुए जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने उन्हें प्रमाणपत्र दिया। मतगणना में यह भी खुलासा हुआ है कि स्नातकों को भी वोट डालने का तरीका तक नहीं मालुम है। यही कारण रहा कि 4908 वोट अस्वीकृत हुए। इन अस्वीकृत बैलेट पेपर में किसी महिला ने अपनी बिंदी लगा दी थी तो किसी ने तीन से ज्यादा प्रत्याशियों को वरीयता दे दी थी। 53 वोटर ने किसी भी प्रत्याशी में रुचि न दिखाते हुए नोटा (इनमें से कोई पसंद नहीं) का विकल्प अजमाया। 
विज्ञापन


किसे कितने वोट मिले
अरुण पाठक भाजपा-40633, मानवेंद्र स्वरुप-31479, अरुण कुमार पाठक-569, आशीष कुमार पांडेय-47, जय प्रकाश साहू-81, तारिक रहमान-44, दीप कुमार शुक्ला-72, नकी हैदर-18, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव-112, डॉ. महादेव-166, माया कौशल-24, राम भरत-26, विवेक कटियार-227, नोटा (इनमें से कोई नहीं)-53, कुल वोट-73551, अस्वीकृत वोट-4908, कुल पड़े वोट-78459
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें