फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: यूपीसीडा के प्रधान महाप्रबंधक अरुण मिश्रा को नहीं मिली जमानत, भ्रष्टाचार के मामले में छह माह से जेल में बंद

Tue, 13 Apr 2021 11:03 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की एसएलपी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पीडब्ल्यूडी की सड़क को यूपीसीडा की बताकर फर्जी तरीके से 2.11 करोड़ रुपये का भुगतान कराने के मामले में गिरफ्तार प्रधान महाप्रबंधक अरुण मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने अरुण मिश्रा की जमानत अर्जी खारिज कर दी है।
विज्ञापन


अरुण 26 अक्तूबर 2020 से जेल में हैं। चकेरी औद्योगिक क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी द्वारा वर्ष-2009 में बनाई गई 1940 मीटर की सड़क को यूपीसीडा (उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण) की बताकर प्रधान महाप्रबंधक अरुण मिश्रा ने 2.11 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया था।

इस मामले में चकेरी थाने में धोखाधड़ी व सरकारी धन के दुरुपयोग आदि गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। लखनऊ की एंटी करप्शन कोर्ट और हाईकोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद अरुण मिश्रा ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अवकाश याचिका (एसएलपी) दाखिल करते हुए जमानत की मांग की थी, जो खारिज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें