फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पंजाब से पकड़ा गया कारीगर, सोना नहीं मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कोतवाली के चौक सराफा से 12 दिन पहले सोना लेकर भागे पश्चिम बंगाल निवासी कारीगर सुजीत सामान्ता को पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 15 लाख रुपये का 150 ग्राम सोना लेकर भागा था। पुलिस कारीगर से सोना नहीं बरामद कर सकी है।
विज्ञापन


चौक सराफा स्थित गर्ग मार्केट में कारोबारी सुुभाकर सामन्ता बाजार से आर्डर लेकर ज्वैलरी बनाते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले काम के सिलसिले से पश्चिम बंगाल स्थित घर गए थे। इस बीच दुकान में काम करने वाला कारीगर सुजीत सामान्ता करीब 150 ग्राम सोना लेकर भाग गया। नौ जुलाई को उन्होंने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पंजाब के किसी जिले से उसे गिरफ्तार कर लिया गाय है। माल नहीं बरामद हो पाया है। वहीं, कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश पांडेय ने बताया कि जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।





दिसंबर 2023 में महाराष्ट्र का संपत राव लवेटे, पत्नी संध्या और साले महेश मस्के के साथ करीब 20 किलो सोना और 1.5 करोड़ नकद लेकर भाग गया था। मामले में महेश को पुलिस जेल भेज चुकी है। लेकिन करीब डेढ़ साल बाद भी दंपती की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन


दिसंबर 2024 में गोविंदनगर स्थित सेठ राधाकृष्ण ज्वैलर्स के यहां से तीन कारीगर 28 लाख रुपये का सोना लेकर भाग गए थे। सात महीना बीतने के बाद भी पुलिस ढूंढ सकी।

दिसंबर 2024 में बिरहाना रोड से सिविल लाइंस निवासी शेख सरफराज और गौरव पाल का 1.5 करोड़ का सोना लेकर पश्चिम बंगाल निवासी कारीगर मानस भाग गया था। फीलखाना पुलिस एनबीडब्ल्यू लेकर शांत बैठ गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें