कारीगर का फोन बंद मिला
वह फीलखाना में किराए पर रहता था। बताया कि उन्होंने मानस को 24 कैरेट का 891 ग्राम सोना जेवर बनाने के लिए पांच दिसंबर को दिया था। इसकी कीमत 70,17,049 लाख रुपये है। छह दिसंबर को सुबह मानस हेत को फोन कर जेवर के बारे में जानकारी करनी चाही, तो उसका मोबाइल बंद मिला।
दूसरे ज्वेलर से लिया था सोना
इसके बाद वह उसके घर फीलखाना पहुंचे लेकिन वह नहीं मिला। लोगों से उसके बारे में पूछताछ कर ही रहे थे कि वहीं पर अजय ज्वेलर्स के फीलखाना निवासी मालिक गौरव पाल मिल गए। उन्होंने बताया कि मानस उनकी दुकान से भी जेवर बनाने के लिए 995 ग्राम सोना ले गया, जिसकी कीमत 79,10,250 रुपये है।
सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस
तय समय में जेवर बनाकर न देने पर उसकी तलाश करने पहुंचे थे। फीलखाना इंस्पेक्टर रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मानस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। उसके घर के आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
पहले भी फरार होते रहे हैं कारीगर
कारीगरों का सोना लेकर फरार होने का मामला नया नहीं है। पहले भी कई बार कारीगर सराफा कारोबारियों का सोना लेकर फरार हो चुके हैं। पिछले साल दिसबंर महीने में ही महाराष्ट्र के सांगली निवासी संपत लवेटे कई सराफा कारोबारियों का करोड़ों रुपये का सोना लेकर फरार हो गया था। पुलिस आज तक उसे तलाश नहीं कर पाई है।
सोना कारीगर से जुड़ी पिछली घटनाएं
- दिसंबर 2022: मूलरूप से पश्चिम बंगाल मिधिनापुर का रहने वाला रिंटू मांझी ने सर्राफा कारोबारी सुनील अग्रवाल व एक अन्य ज्वैलर्स का सवा किलो सोना लेकर भाग गया था। तब इसकी कीमत 52 लाख रुपये थी।
- दिसंबर2023: मूलरूप से पश्चिम बंगाल के हुगली निवासी कारीगर प्रीतम मंडल चौक सर्राफा के सर्राफा कारोबारी तापस धन का 452 ग्राम सोना लेकर फरार हो गया था।