फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कृत्रिम बुद्धिमता ने एक व्यक्ति को टीम में बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग में बुधवार को एआई फॉर डिजिटल रेडीनेस एंड एडवांसमेंट (एडीआईआरए) पर कार्यशाला हुई। इसके रिसोर्स पर्सन गूगल सर्टिफाइड प्रशिक्षक एवं आईटीएम विवि ग्वालियर में पत्रकारिता विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष जैसल रहे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में एआई ने एक व्यक्ति को एक टीम में बदल दिया है। अब कई लोगों का कार्य एक साथ एक व्यक्ति उससे कहीं तेजी से करने में सक्षम हो गया है। बस जरूरत एआई के सही और उद्देश्यपूर्ण उपयोग करने की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मीडिया क्षेत्र में एआई का प्रयोग समाचार लेखन, ग्राफिक डिजाइन, वीडियो प्रोडक्शन और तथ्य-जांच में तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को कई प्रचलित एआई टूल्स के बारे में बताया। उनका लाइव डेमो भी दिया, जिनमें चैट-जीपीटी (लेखन व विचार निर्माण), कैनवा एआई (ग्राफिक डिजाइन), डेल-ई (चित्र निर्माण), गूगल बार्ड (सूचना खोज व कंटेंट सुझाव), ग्रामरली (भाषाई सुधार), डिस्कृप्ट (ऑडियो-वीडियो संपादन), पिक्टॉरी (वीडियो संक्षेपण) तथा डीपफेक डिटेक्शन टूल्स (फर्जी वीडियो पहचान) शामिल रहे। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में एआई रचनात्मकता, गति और सटीकता लाने का एक महत्वपूर्ण साधन है, लेकिन इसका उपयोग हमेशा जिम्मेदारी और नैतिकता के साथ होना चाहिए। विभागाध्यक्ष डॉ. विशाल शर्मा ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि विद्यार्थी केवल पारंपरिक शिक्षा तक सीमित न रहें, बल्कि भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए भी पूरी तरह तैयार हों। कार्यशाला में डॉ. जितेंद्र डबराल, डॉ. रश्मि गौतम, डॉ. ओम शंकर गुप्ता, श्री प्रेम किशोर शुक्ला, श्री सागर कनोजिया और डॉ. हरिओम कुमार का उल्लेखनीय योगदान रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें