फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कृत्रिम बुद्धिमत्ता से आसान हुई दवा की खोज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज में फंडामेंटल्स ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड हैंड्स-ऑन एप डेवलपमेंट विषय पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता की अवधारणाओं के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता सीनियर इंजीनियर नितिन कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग, आधुनिक एप विकास तथा इनके व्यावहारिक उपयोगों की जानकारी प्रदान की। वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस दवा खोज, व्यक्तिगत उपचार, रोग निदान, स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण तथा फार्मास्युटिकल उद्योग में क्रांतिकारी परिवर्तन ला रहा है। सहायक निदेशक डॉ. अनुप्रिया कपूर, डॉ. कल्पना ने तथा अन्य संकाय सदस्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें