डांस दीवाने सीजन टू के टॉप-20 में पहुंचे अर्श
- फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर के बर्रा-6 के मोहम्मद अर्श ने कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले शो डांस दीवाने सीजन टू में अपना जलवा बरकरार रखा है। शनिवार रात प्रसारित शो में धमाकेदार प्रस्तुति देते हुए अर्श ने टॉप-20 प्रतिभागियों में जगह बना ली।
अर्श के डांस टीचर विशाल ने बताया कि हॉरर एक्ट के जरिये उसने निर्णायकों का दिल जीता। अर्श की परफॉरमेंस पर शो की जज माधुरी दीक्षित, शशांक खेतान और तुषार कालिया काफी खुश दिखे और सभी ने उनकी तारीफ की।
अर्श के पिता शाकिर अली बर्रा-6 में कपड़े की दुकान चलाते हैं। मां रजिया बेगम गृहिणी हैं। डांस शिक्षक विशाल बताते हैं कि फाइनल जीतने के लिए अर्श लगातार कड़ी प्रैक्टिस कर रहा है।