फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नेगी बंधुओं का गिरफ्तारी वारंट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बकाया रुपया मांगने पर अंजलि कैटर्स के मालिक की कनपटी पर रिवाल्वर लगाकर धमकाने और मारपीट करने वाले नेगी गेस्ट हाउस के मालिक नेगी बंधुओं अधिवक्ता गजेंद्र सिंह नेगी और उसके भाई सुमित व शिव चरण नेगी के खिलाफ सीजेएम कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

अंजलि कैटर्स के मालिक आर्य नगर निवासी विनोद गुप्ता ने 27 अगस्त को रावतपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा था कि उन्होंने केशवपुरम आवास विकास स्थित नेगी गेस्ट हाउस में वर्ष 2016-2017 में कैटरिंग का काम किया। गजेंद्र सिंह नेगी कुछ रुपए नकद देते थे बाकी उधार कर देते थे। एक साल में उनका लगभग 59 लाख रुपया बकाया हो गया। रुपए मांगने पर गजेंद्र सिंह नेगी और उसके भाई सुमित व शिवचरण ने होटल के कमरे में बंद करके मारा पीटा। 14 फरवरी 2025 को वह दोबारा रुपए मांगने गया तो गजेंद्र ने कनपटी पर रिवाल्वर रखकर जान से मारने की धमकी दी और डराने के लिए हवाई फायर भी किया। इसी मुकदमे के विवेचक केके मिश्रा ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि कई बार दबिश देने के बावजूद कल्याणपुर के कैलाश विहार निवासी गजेंद्र, सुमित और शिवचरण नहीं मिल रहे। तीनों का गिरफ्तारी वारंट जारी करने की मांग की गई थी जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें