फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेला: दिन भर डूबे रहते सोच में, होती है घबराहट

Mon, 11 Dec 2023 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले की 28 पीएचसी में रविवार को जन आरोग्य मेला आयोजित हुआ। सरवनखेड़ा पीएचसी में पहुंचने वाले मरीजों में दिन भर किसी सोच में डूबे रहने व घबराहट की समस्या सामने आई। डॉक्टर ने रोगियों को योग करने व हरी सब्जी भोजन में शामिल करने की सलाह दी।
विज्ञापन

सरवनखेड़ा पीएचसी में उपचार को पहुंचे मनीष गुप्ता ने पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश यादव को बताया कि गुस्सा बहुत आता है। कभी-कभी घबराहट भी होती है। डॉक्टर ने मनीष की काउंसलिंग की और उसे दवा कर ज्यादा पानी पीने और हरी सब्जी खाने की सलाह दी। इसी तरह कौसम गांव के अरविंद सिंह उपचार को पहुंचे तो उन्होंने बताया कि दिन भर किसी न किसी बात को लेकर वह सोचते रहते हैं। इस पर डाॅ.राकेश ने योग करने के साथ दवा देकर कम सोचने की सलाह दी। डॉक्टर ने बताया कि ब्लड प्रेशर हाई होने की वजह से लोगों में चिड़चिड़ापन होता है। इसी तरह रनियां पीएचसी में सर्दी, जुकाम और बुखार से जुड़े मरीज पहुंचे थे। स्वास्थ्य मेले में डॉक्टर की उपलब्धता को देखने के लिए एसीएमओ डॉ. एसएल वर्मा ने जरसेन और सरवनखेड़ा पीएचसी का निरीक्षण किया। इसी तरह एसीएमओ डॉ. मोहन झा ने पीएचसी पहाड़ीपुर और कहिंजरी में मेले की व्यवस्था देखी।
-
सीएचसी के आयुष्मान भव: मेले का सीएमओ ने लिया जायजा
देवीपुर सीएचसी में रविवार को आयुष्मान भव: मेले का आयोजन किया गया। यहां पर सीएमओ डाॅ. एके सिंह पहुंचे उन्होंने मेले में डॉक्टरों की उपस्थिति देखी।

शासन का नहीं मान रहे डॉक्टर
शासन से आदेश हैं कि डाॅक्टर अपनी ड्रेस कोड में रहेंगे, लेकिन रविवार को हुए आरोग्य मेले में किसी भी डॉक्टर ने अपनी ड्रेस नहीं पहनी थी। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने भी कई बार डॉक्टरों को निर्देशित किया, लेकिन किसी पर असर नहीं दिख रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें