फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती अब दो अगस्त से

Sun, 31 Jul 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
army mock drill - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर। बरसात के कारण प्रभावित हुई सेना भर्ती का नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अब दो से 12 अगस्त तक सेना में सिपाहियों की भर्ती की जाएगी। सेना ने जिला प्रशासन को नया शेड्यूल भेजकर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने को कहा है। अब 53 हजार के बजाय 81 हजार 218 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इन सभी ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।
विज्ञापन

पहले 29 जुलाई से सेना भर्ती परीक्षा प्रस्तावित थी। बरसात के कारण ग्राउंड में पानी भरने से सेना भर्ती तय समय पर शुरू नहीं हो सकी थी। कर्नल पीडीएस बल ने एडीएम सिटी अविनाश सिंह को भेजे नए शेड्यूल के मुताबिक प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने को कहा है। एडीएम सिटी ने बताया कि नया शेड्यूल सभी संबंधित विभागों को भेजकर व्यवस्थाएं कराने को कहा है।
विज्ञापन

02 अगस्त    फतेहपुर    9565
03 अगस्त    कन्नौज    8937
04 अगस्त    गोंडा    7109
05 अगस्त    उन्नाव    6084
06 अगस्त    कानपुर देहात    9982
07 अगस्त    सदर तहसील
    कानपुर नगर    7994
08 अगस्त    घाटमपुर, बिल्हौर     4996
09 अगस्त    बाराबंकी    5180
10 अगस्त    बांदा-हमीरपुर    7308
11 अगस्त    औरैया    7843
12 अगस्त    चित्रकूट, महोबा,
    लखनऊ    6220
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें