रूरा। तिगांई स्थित भाजपा नेता के पेट्रोल पंप पर बुधवार रात सेना के जवान व उसके साथियों ने तोड़फोड़ कर दी। घटना के बाद आरोपियों ने गांव जाकर उनके घर फायरिंग करते हुए जानलेवा हमला भी बोला। पेट्रोल पंप से लेकर घर तक हुए उपद्रव को लेकर दहशत फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है। तहरीर पर सेना के जवान समेत आठ लोगों पर तोड़फोड़, डकैती, धमकी व जानलेवा हमला करने की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
तिगाईं निवासी भाजपा युवा मोर्चा के जिलामंत्री शुभम शुक्ला ने गुरुवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोप है कि रूरा थानाक्षेत्र के अहिरन गढ़ेवा निवासी सेना के जवान विवेक यादव ने अपने साथियों विशाल यादव, हर्षित, टुइया, गोलू व तीन अन्य के साथ बुधवार की रात आठ बजे के करीब रूरा-अकबरपुर मार्ग पर तिगाईं स्थित उनके पेट्रोल पंप में पहुंच कर तोड़फोड़ की। सेल्समैन से मारपीट कर बिक्री की नगदी छीनकर ले गए। इसकी जानकारी सेल्समैन ने पंप मालिक को दी। इसी बीच तीन बाइकों से सेना का जवान और उसके साथी पंप मालिक के घर जा पहुंचे।
शुभम ने पुलिस को बताया कि सभी आरोपी घर जाकर गालियां देते हुए पिता को ललकारने लगे। शोर सुन पिता मुन्ना शुक्ला बाहर आए तो उनके ऊपर सीधा फायर झोंक दिया। इसके बाद हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग कर दी। किसी तरह उसने पिता और अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पेट्रोल पंप से लेकर घर तक बीच में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पंप कर्मियों के साथ स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई।
वहीं, कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर शाम के समय किसी बात को लेकर विवेक यादव के समर्थकों के बीच कहा सुनी हुई थी। इसी रात में इस घटना को अंजाम दिया गया। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे है। फायरिंग की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी है। मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
..........................
एसपी से मिली राज्यमंत्री
सेना के जवान व उसके साथियों द्वारा भाजपा नेता के घर फायरिंग किए जाने की जानकारी पर रात में ही राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी मौके पर पहुंचे। यहां से जानकारी करने के बाद वह देर रात एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने मिलने पहुंचे। राज्यमंत्री ने बताया कि भाजपा नेता के घर फायरिंग की गई है। पेट्रोल पंप पर तोड़-फोड़ कर दहशत फैलाई गई। इससे परिवार दहशत में है। बताया कि एसपी से पूरे मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
...........
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें लगीं, कई ठिकानों पर पुलिस ने दी दबिश
रूरा। भाजपा युवा मोर्चा के जिलामंत्री के पेट्रोल पंप में बुधवार रात हुई तोड़फोड़ व उनके घर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज की। इधर राज्यमंत्री व पूर्व सांसद के कड़ी कार्रवाई की मांग किए जाने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस की पांच टीमें गठित की गई। देर रात तक पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर दबिश दी।
थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि घटना में शामिल आरोपी सेना का जवान विवेक यादव सहित उसके दोस्तों की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस, एसओजी व तीन स्थानीय थाने सहित पांच टीमें गठित की गई है। सीसीटीवी फुटेज व अन्य खुफिया जानकारी के माध्यम से टीमें सभी के अलग-अलग ठिकानों में दबिश दे रही है। गुरुवार रात कानपुर, घाटमपुर, औरैया समेत अन्य महानगरों में उनके संबंधियों के यहां तलाश की है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं, घटना के बाद से तिगांई गांव में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। बता दें कि भाजपा युवा मोर्चा के जिलामंत्री शुभम शुक्ला ने सेना के जवान विवेक यादव व उसके साथियों विशाल, हर्षित, टुइया, गोलू के अलावा तीन अन्य पर तोड़फोड़ व सेल्समैन से पेट्रोल बिक्री के 1370 रुपये छीन लेने व घर आकर धारदार हथियार से हमला करने व फायरिंग करने का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
.......................
एसपी से मिलीं राज्यमंत्री, कड़ी कार्रवाई की मांग
सेना के जवान व उसके साथियों द्वारा भाजपा नेता के घर फायरिंग किए जाने की जानकारी पर रात में ही राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी मौके पर पहुंचे। यहां से जानकारी करने के बाद वह देर रात एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने मिलने पहुंचे। राज्यमंत्री ने बताया कि भाजपा नेता के घर फायरिंग की गई है। पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ कर दहशत फैलाई गई। इससे परिवार दहशत में है। बताया कि एसपी से पूरे मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।