फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में गंगा मैली करने से रोकेंगे सेना के जवान

Tue, 21 Aug 2018 05:04 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- सितंबर में तैनात होगी 100 जवानों की टास्क फोर्स
- गंदगी फेंकने वालों पर रखेंगे नजर, पौधरोपण भी करेंगे
 
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
गंगा को दिसंबर तक प्रदूषण मुक्त करने के प्रदेश सरकार के दावे को पूरा करने के लिए कानपुर के घाटों पर सेना की तैनाती अगले माह से होगी। पिछले हफ्ते घाटों के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा की निगरानी के लिए टास्क फोर्स तैनाती की घोषणा की थी। महानगर से लेकर बिठूर तक के घाटों पर टास्क फोर्स के 100 जवान तैनात किए जाएंगे।
 
विज्ञापन

2 of 4
गंगा में बढ़ रहा है प्रदूषण
गंगा की सुरक्षा करने वाली टास्क फोर्स के जवान अभी इलाहाबाद में गंगा के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं। गंगा किनारे की जमीन पर हरीतिमा योजना के तहत पौधे लगवा रहे हैं। इलाहाबाद का कार्य पूरा होने के बाद इन जवानों को कानपुर में तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन

3 of 4
गंगा प्रदूषण
महानगर में टास्क फोर्स का शुरुआती कार्य गंगा में लोगों को हानिकारक वस्तुएं फेंकने से रोकना, गंगा में गिरने वाले नालों को बंद कराने के लिए गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा। इसके साथ ही शहर से लेकर गंगा किनारे तक जो भी नाले हैं, उनके कि नारे-किनारे पौधे लगाने का काम भी इन्हीं के जिम्मे होगा। यह ऐसे पौधे होंगे, जो हानिकारक तत्वों को अपने अंदर सोख लेते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
कानपुर में गंगा प्रदूषण
टास्क फोर्स का नेतृत्व करने वाले मेजर राठौर ने बताया कि महानगर में 100 जवानों की तैनाती की योजना पर काम चल रहा है। सितंबर में टास्क फोर्स गंगा किनारे काम करना शुरू कर देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें