कानपुर के नौबस्ता निवासी आर्मी जवान की मौत हो गई। वह सिक्किम में तैनात थे। गुरुवार को जवान का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा तो आंसुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भारी संख्या में लोगों के साथ ही कैबिनेट मंत्री सतीश महाना शहीद जवान के घर पहुचे। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।
सिक्कम में तैनात कानपुर के राजेश दीक्षित की मौत हो गई। उनको मलेरिया हो गया था। वह शहर के श्रीनगर गल्लामंडी नौबस्ता के रहने वाले थे। गुरुवार को जब जवान का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा तो आंसुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भारी संख्या में लोगों के साथ ही कैबिनेट मंत्री सतीश महाना शहीद जवान के घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। पिता अशोक दीक्षित व मां रानी दीक्षित का रो-रोकर बुरा हाल है।