फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सड़क हादसों में क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित कई दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। लखना सिंड़ौस मार्ग पर शनिवार शाम को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत तीन लोग घायल हो गए। इनमें से एक को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य को मामूली चोटें पहुंची हैं।
विज्ञापन

पहली घटना सहसों थाना के समीप हुई। क्षेत्र पंचायत सदस्य मिटहटी निवासी विदेशी यादव ने शनिवार शाम सहसों में चल रही भागवत कथा में भंडारा खाकर लौट रहे थे। तभी लखना-सिंडौस मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
दूसरी दुर्घटना चकरनगर थाना के ढकरा पुलिया के पास हुई। लखना निवासी देवेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ भिंड मध्य प्रदेश से एक पूजा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वैन से घर लौट रहे थे। ढकरा पुलिया की खराब सड़क पर उनकी वैन को सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में कार सवार दो लोगों को मामूली चोटें आईं। सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने घायलों को सीएचसी राजपुर में भर्ती कराया। सहसों प्रभारी निरीक्षक रामप्रकाश सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें