फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अर्चना की शानदार गेंदबाजी से यूपी ने लगाई जीत की हैट्रिक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बीसीसीआई की अंडर-23 महिला टी-20 ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की टीम ने जीत की हैट्रिक लगाई। लगातार तीसरे मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए यूपी ने सौराष्ट्र को 43 रन से पराजित किया। जीत में कानपुर की अर्चना देवी ने गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट झटके। सोनम यादव ने चार विकेट लेकर सौराष्ट्र की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।
विज्ञापन


कटक स्थित रेवेनशॉ यूनिवर्सिटी मैदान पर खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर सौराष्ट्र ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। यूपी की टीम ने रमा कुशवाहा की नाबाद 73 रन की पारी और शशि बालन के 42 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 151 रन बनाए। रिद्धी जारू, अवनी चावड़ा और सोनाली ने एक-एक विकेट हासिल किया।

सौराष्ट्र की टीम 19.5 ओवर में 108 रन पर सिमट गई। हिरवा वढेर ने सर्वाधिक 41 और पी. भाग्बी ने 16 रन बनाए। यूपी की ओर से सोनम यादव ने चार, अर्चना देवी ने तीन और खुशी त्यागी ने एक विकेट हासिल किया। इस जीत के साथ उत्तर प्रदेश की टीम ने ग्रुप-ई की अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर कब्जा बरकरार रखा है। टीम तीन जीत के साथ 12 अंक लेकर पहले स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें