फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमानी : एक किसान के नाम पर बेच दी 45 बोरी खाद

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। खरीफ सीजन में फसलें खेत में खड़ी हैं। किसान खाद के लिए लाइन में लग रहे हैं लेकिन निजी दुकानों पर बंदरबांट चल रहा है। हालत यह है कि एक किसान के नाम पर 40 से 45 बोरी यूरिया बेच दी गई। वहीं, कई जरूरतमंदों को खाद नहीं मिल पा रही है। कृषि निदेशालय ने जब अगस्त माह में खाद बिक्री की मॉनीटरिंग की मानक से अधिक खाद देने वाले छह दुकानदार पकड़ में आए हैं। मनमाने तरीके से खाद की बिक्री पर सभी दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए है।
विज्ञापन


एक तरफ धान की फसल के लिए किसान समितियों और निजी दुकानों के बाहर घंटो लाइन लगाकर खाद खरीद रहा है। वहीं, दूसरी तरफ दुकानदार एक ही किसान को 45 बोरी तक खाद दिए दे रहे हैं। जबकि एक बीघा खेत वाले किसान को दो बोरी से ज्यादा खाद न देने के सख्त निर्देश हैं। इस गड़बड़ी के चलते कई जरूरतमंद किसान खाद पाने से वंचित रह गए। कई जगहों से शिकायतें आईं कि खेतों में खड़ी धान व अन्य खरीफ फसलें खाद की कमी से पीली पड़ रही हैं। जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह ने दुकानदारों की लापरवाही उजागर होने पर सभी की दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। किसानों की भूमि का सत्यापन कराने और विक्रेताओं से जवाब-तलब करने के कर्मचारियों को आदेश दिए गए हैं। कृषि विभाग का दावा है जनपद में 4560 मिट्रिक टन यूरिया और 18937 मिट्रिक टन फास्फेटिक उर्वरक मौजूद है। इफको, एनएफएल और इंडियन पोटाश लिमिटेड की नई खेप से भी पर्याप्त खाद आ चुकी है।
विज्ञापन


इन दुकानदारों पर हुई कार्रवाई
- राजावत ट्रेडर्स, पतारा (36 बोरी)
- कुशवाहा बीज भंडार, बिधनू (45 बोरी)
- परमार खाद भंडार, घाटमपुर (44 बोरी)
- लक्ष्मी खाद भंडार, कल्याणपुर (42 बोरी)
- शुक्ला खाद भंडार, घाटमपुर (42 बोरी)
- साधन सहकारी समिति, बीबीपुर (40 बोरी यूरिया)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें