फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#VoteKaro अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्सः न अपने न किसी खास के लिए, अबकी वोट विकास के लिए

Tue, 23 Apr 2019 11:59 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
‘उजास सोशल एवं कल्चरल सोसायटी’ की ओर से कानपुर में रविवार को पोखरपुर स्थित कार्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। जनजागरूकता के लिए सोसाइटी के लोगों ने पोस्टर बैनर भी बनाए। ‘अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान’ के मतदाता जागरूकता अभियान में शपथपत्र भी भरे गए। यहां कम से कम 10 लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। मुख्य रूप से ऋचा मिश्रा, चंदा झा, वंदना राय, अंशुल मित्तल, वंदना मिश्रा, सरोज झा, संदीप त्रिपाठी, अनुराग दीक्षित, अर्पित अवस्थी, शिवम बाबा, आशीष मित्तल, प्रतीक शुक्ला, अंकित पटेल, माया साहू, बबीता, प्रशांत झा आदि रहे।
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में रखे विचार
भाषा आयोग की सदस्य डॉ. आभा दुबे ने कहा कि हमें अधिक से अधिक मतदान कर आने वाली पीढ़ी के भविष्य के लिए एक मिशाल बनें। हमारी संस्था उजास सोशल एवं कल्चरल सोसायटी का प्रयास है कि लोग अधिक से अधिक मतदान करें। धन्वंतरि सेवा समिति के महासचिव अमित कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि गोदान, धनदान, अन्नदान से बड़ा मतदान, धन्वंतरि महिला शक्ति ब्रिगेड की अन्नपूर्णा वाजपेयी ने कहा कि पिछड़े चुनावों से वोट प्रतिशत बढ़ा है, इसे और आगे ले जाने की जरूरत है।
विज्ञापन

रश्मि कुलश्रेष्ठ ने कहा कि जिस प्रकार एक एक बूंद से घड़ा भरता है, उसी प्रकार स्वस्थ्य लोकतंत्र के लिए एक-एक मत आवश्यक है। प्रशांत झा ने कहा कि चुनाव में मतदान की सहभागिता जरूरी है। चुनाव के प्रति लोगों की उदासीनता खत्म होनी चाहिए। सम्राट अभिनय ने ‘न अपने न किसी खास के लिए, अबकी वोट विकास के लिए’ का नारा दिया। संदीप त्रिपाठी ने कहा कि पांच साल में एक बार मौका मिलने पर मतदान अवश्य करें। रविंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वे दिव्यागों को मतदान स्थल तक अवश्य लें जाएंगे। शिवम बाबा ने कहा कि मतदान महादान की तरह है। इसी तरह रविंद्र प्रताप, शालिनी जायसवाल, रिचा मिश्रा ने मतदान की आवश्यकता पर विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें