फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास पाने के लिए इस तिथि तक करें आवेदन, 10032 फ्लैट्स का एेसे होगा आवंटन

Mon, 30 Jul 2018 11:49 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- 10032 फ्लैटों का होगा लॉटरी के जरिए आवंटन

- डूडा/सूडा की सूची में शामिल ही कर सकेंगे एक अगस्त से आवेदन
 
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
कानपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत केडीए की ओर से बनाए जा रहे 10032 फ्लैटों के आवंटन के लिए 30 अगस्त तक पंजीकरण कराया जा सकेगा। एक अगस्त से शुरू हो रहे पंजीकरण के फार्म के साथ आवंटियों को पांच हजार रुपये भी जमा करने होंगे। सितंबर में लॉटरी के जरिए इन फ्लैटों का आवंटन होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
आवंटन के समय आवंटियों से 45 हजार रुपये जमा कराए जाएंगे। इस लॉटरी में डूडा/सूडा की ओर पूर्व में चयनित लाभार्थी ही आवेदन कर सकेंगे। लाभार्थियों की सूची केडीए की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। केडीए महावीर नगर, पनकी में 5040 और रामगंगा इन्क्लेव, पनकी में 576, नगवां और सकरापुर, चकेरी में 2208-2208 फ्लैटों का निर्माण कराएगा।
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
इन फ्लैटों में सबसे पहले रामगंगा इन्क्लेव का आवंटन दिसंबर से शुरू किया जाएगा। इसके बाद जैसे-जैसे फ्लैट बनते जाएंगे, लॉटरी में सफल आवंटियों को कब्जा मिलता रहेगा। आवंटियों को दो लाख रुपये में यह फ्लैट मिलेंगे। बाकी डेढ़ लाख रुपये 25-25 हजार रुपये की तिमाही किस्त के रूप में आवंटियों को चुकाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
केडीए वीसी सौम्या अग्रवाल ने बताया कि एचडीएफसी की सभी बैंक शाखाओं से 160 रुपये के भुगतान पर आवेदन की पुस्तिका ली जा सकती है। 30 अगस्त केबाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। लॉटरी के जरिए फ्लैटों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें