फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्टिट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट में प्रवेश के लिए 15 जून तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून है। छात्र कानपुर यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www. kanpuruniversity.org के यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जामिनेशन के लिंक पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इंस्टिट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट की प्रभारी डॉ विवेक सिंह सचान ने बताया कि तीनों ही पाठ्यक्रम में पिछले 2 सालों से 100 फीसदी प्लेसमेंट हो रहा है । बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी के 4 वर्ष के कोर्स के लिए छात्र का इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा में 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसमें सीटों की संख्या 40 है। वहीं डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन के 1 साल और 6 माह के इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग वाले कोर्स में इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसमें सीटों की संख्या 40 है। वही, डिप्लोमा इन फूड एंड बेवरेज सर्विस के 1 वर्ष 6 माह वाले कोर्स में इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है इसमें 40 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें