कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि ने उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा (यूपी कैटेट-2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुलसचिव रेनू सिंह ने बताया कि आवेदन 30 अप्रैल तक किए जा सकते हैं। इस संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से कानपुर, अयोध्या, मेरठ, बांदा और कुशीनगर के कृषि विश्वविद्यालयों में स्नातक, परास्नातक और पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा।
परीक्षा 10 और 11 जून को प्रस्तावित है। इसके लिए कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, झांसी, मेरठ और गोरखपुर जैसे शहरों में केंद्र बनाए जाएंगे। मीडिया प्रभारी डॉ. खलील खान ने कहा कि कृषि क्षेत्र में बढ़ती संभावनाओं के चलते इस बार अधिक आवेदन आने की उम्मीद है। उन्होंने अभ्यर्थियों को समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी।