कानपुर। भारतीय डाक विभाग बच्चों के लिए दीन दयाल स्पर्श छात्रवृत्ति योजना के तहत प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। इसमें कक्षा छह से नौ तक के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं।
आवेदन बड़ा चौराहा स्थित प्रधान डाकघर के दूसरे तल पर स्थित डाक टिकट संग्रह केंद्र (फिलेटली ब्यूरो) से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 31 अगस्त है। अधिक जानकारी डाक विभाग की अधिकृत वेबसाइट www.indiapost.gov.in पर देख सकते हैं। प्रतियोगिता के तहत उत्तर प्रदेश से चयनित छात्रों को छह हजार रुपये (एक साल तक 500 रुपये हर महीने) मिलेंगे। प्रतियोगिता में डाक विभाग से संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।